नई दिल्लीः देश 15 अगस्त 2017 को अपना 71वां स्वाधीनता दिवस मना रहा है। इस समय तक देश की आजादी के 70 साल पूरे हो चुके है। हिन्दुस्तान साइकल से बैलगाड़ी से आगे निकलते हुए मंगल ग्रह और चांद तक पहुंच चुका है।
भारत ने इन 70 सालों में शून्य से लेकर शिखर तक का सफर अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ पूरा कर लिया है। देश में अब भी कई चुनौतियां हमारे सामने है। जिनकी ओर भारत तेजी से अग्रसर हो रहा है.
आजादी के 70 साल बाद यानी सन् 1947 से अबतक भारत ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। जिनसे हम आपको रूबरू कराएंगे। आइये हम आपको बताते है हिन्दुस्तान की 70 साल की आजादी की वो 70 उपलब्धियां जिस पर आज हर देशवासी गर्व करता है।
– भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने भारत ने आजादी के एक साल बाद सन 1948 में लंदन ऑलंपिक के दौरान स्वर्ण पदक जीता था।
– 1950 को सुबह 10.18 बजे भारत एक गणतंत्र बना। इस के छह मिनट बाद 10.24 बजे राजेंद्र प्रसाद ने भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली जिसके बाद पूरे देश में संविधान लागू हुआ।
– 1954 में भारत, ट्रॉम्बे में एटमी ऊर्जा कार्यक्रम को लॉन्च करने वाला पहला देश बना।
– 1955 में भारत ने अपना पहला कम्प्यूटर HEC 2M इन्सटॉल किया।
– भारत ने 4 अगस्त 1956 को एशिया का पहला न्यूक्लियर रिएक्टर बनाया था। आज भारत के पास कुल 21 न्यूक्लियर रिएक्टर्स है।
– 1956 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मेलबर्न ओलिंपिक्स में फिर गोल्ड जीता।
– 1958 में भारतीय प्रोद्यौगिकी संस्थान (IIT) ने शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता की नई परिभाषा गढ़ी। मुंबई के उत्तरी उपनगर पवई में इसकी स्थापना हुई।
– वहीं, 1959 में आरती साहा इंग्लिश चैनल पार करने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।
– वहीं वर्ष 1959 में सत्यजीत रे की आपुर संसार ने भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक नई पहचान दी।
– 1960 में वह पद्मश्री से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय महिला खिलाड़ी भी बनी।
– 1960 के ओलिंपिक में मिल्खा सिंह रिकॉर्ड तोड़ने वाले पहले भारतीय हुए।
– 1961 में भारत ने गुट निरपेक्ष देशों की पहली बैठक में नेतृत्व की कमान संभाली।
– एक साल बाद 1962 के एशियाई खेलों में भारतीय फुटबॉल टीम ने स्वर्ण जीतकर सबसे ऊंची रैंकिंग हासिल की।
– सन् 1964 में भारत का पहला जेट ट्रेनर HJT-16 ने उड़ान भरी।
– अगस्त 1965 से लेकर सितम्बर 1965 तक भारत और पाक के बीच कश्मीर को लेकर युद्ध हुआ। भारतीय सेना ने इस युद्ध में पाकिस्तान की सेना को पराजित किया।
– वहीं सन 1966 में रीता फारिया विश्व सुंदरी का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय हुईं। वे पहली भारतीय मिस वर्ल्ड हैं, जिन्होने चिकित्सा शास्त्र में विशेषज्ञता हासिल की है।
– वहीं 1967 में मशहूर सितारवादक पंडित रविशंकर को ग्रैमी पुरस्कार प्रदान किया गया।
– 1968 में डॉ प्रफुल्ल सेन, हृदय प्रत्यारोपण सर्जरी करने वाले दुनिया के तीसरे और एशिया के पहले डॉक्टर बने।
– यूनेस्को ने रेलवे और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (मुंबई) को विश्व ऐतिहासिक धरोहर का दर्जा दिया।
– भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की स्थापना 1969 में हुई। जिसका मुख्यालय बेंगलुरू कर्नाटक में है। ISRO ने एक साथ रिकॉर्ड 104 सैटेलाइट का प्रक्षेपण कर इतिहास रचा था।
– भारत ने पाकिस्तान को 1971 के युद्ध में पराजित किया।
– 1971 में भारत ने बांग्लादेश को पाकिस्तान से आज़ादी दिलवाने के लिए सैन्य हस्तक्षेप किया था। भारत के सबसे सफल पशु बचाओ कार्यक्रम, प्रोजेक्ट टाइगर की शुरूआत 1973 में हुई थी।
– वहीं 1974 में भारत ने शांतिपूर्ण तरीके से परमाणु परिक्षण किया जिसने दुनिया को चकित कर दिया। 1975 में आर्यभट्ट के प्रक्षेपण ने भारत को उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल कर दिया जिनका अपना सैटेलाइट है।
-भारत में सामाजिक न्याय को हासिल करने के लिए अधिनियम 1976 को लागू करके बंधुआ मजदूरी
प्रणाली को २5 अक्टूबर 1975 से संपूर्ण देश से खत्म कर दिया गया। अगले साल मेलबर्न में माइकल फरेरा ने विश्व बिलियार्ड्स चैंपियनशिप जीती।
-1978 में भारत की पहली टेस्ट ट्यूब बेबी दुर्गा का जन्म हुआ।
-1979 में भारतीय सुप्रीम कोर्ट ने जनहित याचिका को वैध करार दिया, यह दुनिया में न्यायिक नवीनता के महत्वपूर्ण उदाहरणों में से एक है।
– वहीं 1980 में चेचक की बीमारी से निपटने के लिए भारत ने सबसे लंबे टीकाकरण कार्यक्रम में से एक ही शुरूआत की।
– 1981 में भारतीय वैज्ञानिकों ने अपनी पहली दवा ट्रोमैरिल तैयार की जिसे बनाने में 16 साल लग गए।
– अगले साल 1982 में नई दिल्ली में भारत ने एशियाड खेलों की मेज़बानी संभाली।
– 1983 में कपिल देव की अगुवाई में भारतीय टीम ने विश्व कप जीता।
– 1984 में भारत के पहले और विश्व के 138 वें अंतरिक्ष यात्री बने राकेश शर्मा।
– 1985 में भारत फास्ट ब्रीडर न्यूकलियर रिएक्टर हासिल करने वाला छठवां देश बना।-1986 के एशियाई खेलों में पीटी उषा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की और कई रिकॉर्ड तोड़े।-1987 में सुनिल गावस्कर टेस्ट मैच में 10 हज़ार रन स्कोर करने वाले पहले क्रिकेटर बने।-1988 में एशिया का पहला रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट IRS-1A लॉन्च करके इसरो ने अपने आलोचकों का मुंह बंद किया।-अगले साल केरल का कोट्टायम भारत का पहला पूर्ण साक्षर जिला घोषित किया गया।-1990 में कुवैत और इराक़ से 1 लाख 10 हज़ार भारतीयों को एय़रलिफ्ट किया गया जो दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा नागिरकों को बाहर निकालने का प्रयास माना जाता है।-सन् 1993 में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारत को दुनिया की छठीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बताया।-1993 में फिल्मकार सत्यजीत रे को अपने सिनेमा के लिए ऑस्कर से नवाज़ा गया।-1994 में सुष्मित सेन और ऐश्वर्या राय ने भारत की ओर से मिस यूनिवर्स और मिस वर्ल्ड का ताज़ जीता।-1995 में भारत में पहली बार इंटरनेट का इस्तेमाल हुआ था।-1996 के अटलांटा ओलिंपिक्स में 23 साल के लिएंडर पेस ने कांस्य पदक जीता यह 44 साल में भारत का पहला एकल पदक था।- अगले साल 1997 में लेखक अरुंधती रॉय ने अपनी किताब ‘दि गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स’ के लिए बुकर पुरस्कार जीता।- अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने 1998 में नोबल पुरस्कार जीता, वह यह सम्मान हासिल करने वाले छठें भारतीय थे।- 1999 में न्यूयॉर्क के नास्डैक में लिस्ट होने वाली इंफोसिस पहली भारतीय कंपनी बनी।- मई 1999 में भारत ने पाकिस्तानी सेना को कारगिल युद्ध में हराया। पाक ने कारगिल जिले के द्रास सैक्टर में भारतीय सीमाओं में घुसपैठ कर दी थी। तकरीबन दो माह तक चले इस युद्ध के अंत में पाक को करारी हार का सामना करना पड़ा था।- शंतरज के बादशाह विश्वनांथन आनंद ने 2000 में विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीती।- भारत में बने फाइटर जेट तेजस ने बैंगलुरू से अपनी पहली उड़ान भरी।- वर्ष 2003 में सानिया मिर्ज़ा विंबलडन की डबल्स ट्रॉफी जीतने वाली पहली भारतीय बनी।- वहीं 2005 में भारत ने सूचना के अधिकार कानून को पास किया।- 2006 में परिमर्जन नेगी अंतरराष्ट्रीय चेस ग्रांडमास्टर बनने वाले सबसे युवा एशियाई बने।-वहीं 2007 में प्रतिभा पाटिल देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।- 2008 में व्याक्तिगत स्पर्धा में भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने शूटिंग में स्वर्ण पदक जीता था।- 2009 में दिल्ली हाईकोर्ट ने समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से बाहर किया।- 2010 में शिक्षा के अधिकार को संवैधानिक अधिकार घोषित किया गया।-वर्ष 2011 में 27 साल बाद एम एस धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने क्रिकेट विश्व कप जीता।- लंदन ओलिंपिक्स 2012 में भारत ने 6 मेडल जीते।- 2013 में मंगलायन ने मंगल ग्रह पर चक्कर लगाया।-वहीं 2014 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत को पोलियो मुक्त घोषित किया।- 2015 में सानिया मिर्ज़ा और सायना नेहवाल अपने अपने खेलों में शीर्ष पर रहीं।- भारत में जन्में सत्या
नडेला माइक्रो सॉफ्ट के सीईओ बने।- भारतीय सुंदर पिचाई गूगल के सीईओ बनाए गए।- 2015 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीट्स में महेंद्र सिंह धौनी का नाम शामिल हुआ। उन्हें 23वें नंबर पर रखा गया।- दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रिटीज में अमिताभ बच्चन 71वें नंबर पर आए।- साल 2015 में इंदिरा गांधी एयरपोर्ट को बेस्ट एयरपोर्ट का अवॉर्ड मिला। यह अवॉर्ड एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल द्वारा दिया गया था।- जून 2016 में भारत ने महिला फाइटर पायलटों के पहले बैच को ट्रेनिंग दी।- तीन अगस्त, 2017 को भारत ने जीएसटी को हरी झंडी दिखाई जिसे 25 साल का देश का सबसे बड़ा कर सुधार कार्यक्रम है।
Hilary Duff's Raw Confession About Divorce Journey Hilary Duff the pop star is back! She…
"I told my client he was lucky that she didn't drive over him a few…
The couples that made you cringe instead of swoon.View Entire Post ›
"That’s not leadership that’s a betrayal of the people he’s sworn to represent."View Entire Post…
1) Having a lower sex drive than their partner “The single most common problem straight women…
"I'll await your reply."View Entire Post ›